आज भी लोकसभा में नज़र नहीं आये गृहमंत्री, जयराम रमेश ने दागे सवाल
नई दिल्ली। सोमवार को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि विपक्ष के उठाये हर मुद्दे पर देश के गृहमंत्री अमित शाह जवाब देंगे और वे सदन में आकर हर सवाल का जवाव देंगे लेकिन इसके बावजूद आज गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में मौजूद नहीं थी।
इस मामले को उठाते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल खड़े किये हैं। सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा, “तमाम खबरें प्लांट करने और नैरेटिव बदलने की तमाम कोशिशों के बावजूद, केंद्रीय गृह मंत्री आज भी लोकसभा में नजर नहीं आए-जबकि उनके नाम से सदन में कामकाज सूचीबद्ध था। एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि जो दूसरों को डराते-धमकाते हैं, वे खुद कायर होते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 17 दिनों से श्री अमित शाह लोकसभा और राज्यसभा से गायब हैं, जो सच में अभूतपूर्व है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से सवाल उठता है-क्या वे ठीक हैं? क्या #1 और #2 के बीच सब कुछ ठीक है? देश जानना चाहता है।
जो दूसरों को डराते-धमकाते हैं, वे खुद कायर होते हैं
दरअसल किरेन रिजिजू ने कल यह भी कहा था कि जब गृहमंत्री सदन में जवाब दें तो विपक्ष मौजूद रहे और सदन ने बहाना बनाकर न भागे। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तंज कस्ते हुए कहा कि जो दूसरों को डराते-धमकाते हैं, वे खुद कायर होते हैं।
तमाम खबरें प्लांट करने और नैरेटिव बदलने की तमाम कोशिशों के बावजूद, केंद्रीय गृह मंत्री आज भी लोकसभा में नजर नहीं आए-जबकि उनके नाम से सदन में कामकाज सूचीबद्ध था। एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि जो दूसरों को डराते-धमकाते हैं, वे खुद कायर होते हैं।
पिछले 17 दिनों से श्री अमित…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 11, 2026
इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों राजनीतिक विकल्प की निरंतर तलाश में हैं भारतीय नागरिक
बता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन से ही जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज और पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर विपक्ष गृहमंत्री से जवाब मांग रहा है। विपक्ष की मांग है कि गृहमंत्री सदन में आकर जवाब दें कि आखिर छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया था।
खुद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि देश को ये सच्चाई पता चलना चाहिए कि आखिए छात्रों पर पेलेट गन चलाये जाने के आदेश के पीछे कौन है ?
राहुल गांधी ने सीधे तौर पर गृहमंत्री अमित शाह को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की। उन्होंने कहा कि ये संवेदनशील मामला है और गृहमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
हालांकि कल रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठी चार्ज के बाद अब बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर है और पार्टी झारखंड में हुए पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए झारझंड की कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन सरकार को ज़िम्मेदार बता रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
