बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा, राजद, जन सुराज पार्टी और तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल पहले ही अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं
बांकीपुर: विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, जहां पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने तनवीर आलम को अपना प्रत्याशी बनाकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
तनवीर आलम को पार्टी के नेता प्रिंस पासवान ने आधिकारिक सिंबल सौंपा। इस हॉट सीट पर भारतीय जनता पार्टी, आरजेडी और जन सुराज पार्टी के साथ-साथ तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
इसे भी पढ़ें: NEET UG पेपर लीक चार्जशीट: पुणे के ऐप रिकॉर्ड और बायोमेट्रिक एंट्री से CBI को मिले अहम सुराग
चुनावी मैदान में भाजपा की ओर से अभिषेक कुमार सिन्हा, राजद की तरफ से रेखा कुमारी गुप्ता, जन सुराज पार्टी से खुद प्रशांत किशोर और जनशक्ति जनता दल से वीणा मानवी किस्मत आजमा रही हैं।
इस बीच चर्चा है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) भी बांकीपुर सीट से अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में ओवैसी से बातचीत चल रही है और उनकी हरी झंडी मिलते ही प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
चुनावी कार्यक्रम के तहत आज (गुरुवार) भाजपा और राजद के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 13 जुलाई को पर्चा भरेंगे। इस बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है, जबकि इसके चुनावी नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
