ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: कुवैत और बहरीन में 4 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: कुवैत और बहरीन में 4 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने कुवैत और बहरीन में चार अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं, जिसके जवाब में अमेरिका ने भी ईरान के एक एयरपोर्ट पर भीषण हवाई हमला किया है

नई दिल्ली (इंटर नेशनलडेस्क): मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने बहरीन और कुवैत स्थित चार अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं।

रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बहरीन और वैश्विक तेल निर्यात के बड़े केंद्र कुवैत में बने अमेरिकी ठिकानों पर हुए इन हमलों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें रात के अंधेरे में आसमान से मिसाइलें गिरती और बड़े धमाके होते दिखाई दे रहे हैं।

ईरान ने इस बड़े हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे अपनी जवाबी कार्रवाई बताया है। दरअसल, इससे पहले ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (होर्मुज जलडमरूमध्य) में जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की थी, जिसके प्रतिशोध में ईरान ने अब सीधे अमेरिकी बेसों को निशाना बनाया है।

इस बड़े दुस्साहस के तुरंत बाद अमेरिका ने भी बेहद आक्रामक पलटवार किया है, जिससे दोनों देशों के बीच सीधा सैन्य टकराव शुरू हो गया है।

अमेरिकी सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई में ईरान के एक प्रमुख शहर के एयरपोर्ट को निशाना बनाया, जहां एयरपोर्ट की मुख्य इमारत और रनवे पर एक बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है।

इस भीषण धमाके के बाद स्थानीय सुरक्षा बल और राहत कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे हैं, हालांकि इस हमले में हुए वास्तविक नुकसान और हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

अमेरिका और ईरान के बीच हुए इन सीधे मिसाइल हमलों ने खाड़ी देशों सहित पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और फिलहाल कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा है, जिससे इस पूरे क्षेत्र में एक बड़े और विनाशकारी युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।