कोरबा में कल लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर

कोरबा में कल लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर

कोरबा: समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं अग्रवाल सभा, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 जून 2026, रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आरोग्य धाम हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध कराना तथा रक्तदान के महत्व को समाज तक पहुंचाना है।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।

साथ ही इच्छुक नागरिकों से रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस महाअभियान में सहभागी बनने की अपील की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार शिविर में लगभग 500 से अधिक लोगों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं रक्तदान की समुचित व्यवस्था की गई है।

श्री अग्रसेन नवयुवक मंच के पदाधिकारियों ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में मंच एवं सभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजकों का संदेश है कि “एक यूनिट रक्तदान, तीन जिंदगियों की मुस्कान” तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।