अलीगढ़: M.S.R.F Institute of Technology में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

अलीगढ़: M.S.R.F Institute of Technology में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

अलीगढ़ के M.S.R.F Institute of Technology में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

 

अलीगढ़: M.S.R.F Institute of Technology में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसअलीगढ़। M.S.R.F Institute of Technology में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविताएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद करते हुए उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि Mr. Hassan Bin Sajid, संस्थान के Director Mohammad Shahwaz, Coordinator Johar uz Zaman, Branch Coordinator Mohd Azeem, Event Incharge Deepak Kumar सहित Guest Muskan Asif and Mohd Arif एवं Mohammad Owais उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की आजादी केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे मजबूत और विकसित भारत बनाने की हमारी जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंत में संस्थान के Director Mohammad Shahwaz ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा, कौशल और संस्कार के माध्यम से युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।