पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का पलटवार
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में दिए गए ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने तीखा पलटवार किया है। प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस भाषण के ठीक एक दिन बाद, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पोस्ट करते हुए लिखा, मुझे ‘दिमागी नक्सली’ होने पर गर्व है।
लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत ने जंगली इलाकों में हथियारबंद नक्सलवाद से निपटने में बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन इस आंदोलन के वैचारिक समर्थक हिंसा और अव्यवस्था के मौके तलाशने की कोशिश जारी रख सकते हैं।
उन्होंने कहा था कि वर्षों से माओवादी सोच के लोगों ने सत्ता के गलियारों में जगह बना ली थी, जो सरकारी कमेटियों में सलाहकार के तौर पर काम करते हुए पब्लिक पॉलिसी को प्रभावित करते थे। पीएम मोदी ने नागरिकों से ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने की अपील करते हुए इस मुद्दे पर लगातार सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
इसे भी पढ़ें: एक्शन में उद्धव ठाकरे: 6 सांसदों को नोटिस, सदस्यता रद्द करने की चेतावनी
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछले कई दशकों से चली आ रही नक्सली और माओवादी हिंसा के कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। इस हिंसा में 3,500 से अधिक पुलिस और सुरक्षाकर्मी शहीद हुए है और देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा लंबे समय तक बंदूक के साए में रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद से ही नक्सलवाद का सफाया करना उनका सब से बड़ा काम रहा है, जिससे अनगिनत परिवारों और युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बचा है। पीएम मोदी ने खुशी जताई कि अब नक्सल प्रभावित कई इलाकों में हिंसा खत्म हो रही है और वहाँ विकास, स्थिरता और नया आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
