महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: बीजेपी की पहली सूची जारी, पुणे और नागपुर से चेहरे तय
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधान परिषद् चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षक और स्नातक सीटों के अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की नई सूचि के मुताबिक, पुणे स्नातक क्षेत्र से डॉ. स्मिता योगेश जाधव को टिकट दिया गया है, जबकि नागपुर स्नातक सीट से सुधाकर विट्ठलराव कोहले भाजपा के प्रत्याशी होंगे। इसके साथ ही, पुणे शिक्षक सीट की जिम्मेदारी कौस्तुभ मुरलीधर गावडे को सौंपी गई है।
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच द्विवार्षिक सीटों के लिए महायुति गठबंधन ने 3:1:1 का सीट फॉर्मूला तय किया है, जिसमें भाजपा तीन और उसके सहयोगी दल एनसीपी व शिवसेना एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
महायुति सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है, इसलिए भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी ने स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के समीकरण को साधते हुए पुणे स्नातक सीट से डॉ. स्मिता जाधव, नागपुर से अनुभवी नेता सुधाकर कोहले और पुणे शिक्षक सीट से कौस्तुभ गावडे को मैदान में उतारा है, और जल्द ही इन सीटों पर प्रचार अभियान भी तेज किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में घर वापसी करेंगे पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है, जिनमे पुणे और नागपुर संभाग की स्नातक सीटें, पुणे और अमरावती संभाग की शिक्षक सीटें, और छत्रपति संभाजीनगर संभाग की स्नातक सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान करवाया जाएगा, जिसके बाद 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
