महिला पत्रकारों से बदसलूकी पर भड़कीं प्रियंका, मोदी-शाह से पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं

महिला पत्रकारों से बदसलूकी पर भड़कीं प्रियंका, मोदी-शाह से पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से पुलिसकर्मियों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर प्रियंका गांधी ने कड़ी नाराजगी जताई है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि इतने गंभीर आरोपों और पत्रकारों के भारी विरोध के बावजूद अब तक पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई या एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कॉलेज की छात्राओं से लेकर महिला पत्रकारों तक कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

सुरक्षाकर्मियों पर आरोप

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ पुलिस बहुत बुरा बर्ताव कर रही है। महिलाएं आज उसी पुलिस बल की मौजूदगी में खुद को असुरक्षित पा रही हैं जिसकी मुख्य जिम्मेदारी समाज को सुरक्षा देना है।

प्रियंका गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि क्या महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार सही है और यदि नहीं तो वे इस गंभीर मामले पर कोई ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तीन अक्तूबर को जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने निष्पक्ष जांच के लिए उनकी शिकायतें क्राइम ब्रांच को सौंप दी हैं।

शनिवार को, महिला पत्रकारों में से एक ने पीटीआई को बातचीत के दौरान एक असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस एसीपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।