‘जब तक जिंदा हूं, राहुल गांधी कभी पीएम नहीं बनेंगे’: शहजाद पूनावाला
नई दिल्ली: बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद दावा किया है कि राहुल गांधी कभी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जब तक मैं जिंदा हूं, राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री कभी नहीं बनेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, की उनका सिर्फ ‘तरीका बदला है, मकसद आज भी वही है।
कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि वह राजीव गांधी के हमेशा ऋणी रहेंगे क्योंकि उन्होंने उन्हें राहुल गांधी दिए, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि नरेंद्र मोदी 2014, 2019 और 2024 के साथ-साथ 2029 में भी प्रधानमंत्री बनें।
पूनावाला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2008 में एनएसयूआई (पुणे इकाई) के उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में की थी, लेकिन 2017 में कांग्रेस से नाता तोड़कर वह बीजेपी में शामिल हो गए थे और हाल ही में उन्होंने बीजेपी से भी इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से उनकी राजनीतिक भूमिका पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इसे भी पढ़ें: गयाजी में भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर फेंके गए पत्थर
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दूसरी बार अपना इस्तीफा सौंपाकर उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे व्यग्तिगत कारणों का हवाला दिया है। पूनावाला ने साफ़ कहा की राजनीतिक दाल अपने कार्यकर्ताओ को कोई वेतन नहीं देते है इसलिए अपनी कमाई और जीवनयापन के लिए उन्हे अब नए रास्ते तलाशने की जरुरत है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
