दिल्ली में वकीलों के विरोध प्रदर्शन पर बीसीआई कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
नई दिल्ली: दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन शुरू हो गया है।
ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) कार्यालय पर किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन को ‘सिटिजंस फॉर जस्टिस एंड पीस’ (CJP) और वामपंथी दलों का बड़ा समर्थन मिला है।
नालसार विश्वविद्यालय (NALSAR) के दीक्षांत समारोह विवाद को लेकर वकीलों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए बीसीआई कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
BCI कार्यालय के बाहर वकीलों का विरोध प्रदर्शन
ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) कार्यालय पर किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन को ‘सिटिजंस फॉर जस्टिस एंड पीस’ (CJP) और वामपंथी दलों का बड़ा समर्थन मिला है।
नालसार विश्वविद्यालय (NALSAR) के दीक्षांत समारोह विवाद को लेकर वकीलों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए बीसीआई कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
इसे भी पढ़ें: अदालत का तीखा वार: यूपी पुलिस के लचर रवैये पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, लगाई कड़ी फटकार
वकीलों के कल्याण के मुद्दों पर उमेश कुमार ने लगाया आरोप
उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि वकीलों के कल्याण के मुद्दों पर बीसीआई चेयरमैन चुप रहते हैं, जबकि राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने बीसीआई के आधिकारिक पत्रों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
वकील उमेश कुमार ने कहा कि इस आंदोलन के मुख्य मुद्दों में वकीलों की भलाई, वकीलों की सुरक्षा, नया वकील कानून, जूनियर वकीलों को स्टाइपेंड (खर्चा) मिलना और बैठने के लिए चैंबर की सुविधा शामिल है।
इसके अलावा उन्होंने लॉ कॉलेजों पर कड़ा नियंत्रण रखने और फर्जी लॉ कॉलेजों व फर्जी डिग्रियों का मुद्दा भी उठाया।
उमेश कुमार ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि आज इस वकालत के पेशे में करीब 35 से 40 फीसदी लोग फर्जी वकील बनकर काम कर रहे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
