बिहार बाढ़ पर राहुल का वार: पूछा- 17 सालों में ‘डबल इंजन’ सरकार ने क्या बदला
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
बिहार: बाढ़ की भीषण तबाही को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार पर गंभीर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि इस आपदा से लाखो लोग प्रभावित है और सैकड़ो गांव पानी में डूब चुके हैं। राहुल गांधी ने कई लोगों की मौत और लापता होने की खबरों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार की प्रशासनिक तैयारियों की नाकामी की आलोचना की है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बिहार में बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार से सवाल किया है कि पिछले 17 वर्षों में इस सालाना त्रासदी से निपटने और जमीन पर बदलाव लाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने हर साल आने वाली बाढ़, लोगों की मौतों, परिवारों के उजड़ने और पलायन के इस पुराने सिलसिले को लेकर चिंता जताई और कहा कि बिहार की जनता को केवल राहत और आश्वासन नहीं, बल्कि इस विकट समस्या का एक स्थायी समाधान चाहिए।
इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद में आज से 12 अगस्त तक कांवड़ यात्री की वजह से स्कूल रहेंगे बंद
राहुल गांधी ने भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार से पिछले 17 सालों के कामकाज का हिसाब मांगते हुए पूछा है कि बिहार की इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए और उनका जमीनी असर कहाँ है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जनता को हर साल केवल अस्थाई राहत और आश्वासनों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। कांग्रेस नेता ने प्रभावित लोगों की मदद की मांग करते हुए सरकार से इस गंभीर समस्या का एक स्थायी समाधान खोजने पर जोर दिया है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
