आकाश आनंद की बड़ी वापसी: 28 को बुलंदशहर से करेंगे चुनावी आगाज

आकाश आनंद की बड़ी वापसी: 28 को बुलंदशहर से करेंगे चुनावी आगाज

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद आगामी 28 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वे बुलंदशहर, सहारनपुर, अयोध्या आगरा और कानपुर में जनसभाएं करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगना और आगामी चुनावों के लिए जमीन मजबूत करना है।

बसपा सुप्रीमो मायावती की मंजूरी के बाद आकाश आनंद के अगले डेढ़ महीने का चुनावी प्रचार कार्यक्रम तय हो गया है।

यूपी के बाहर भी रैलियां और उम्मीदवारों के ऐलान की उम्मीद

इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब के जालंधर 26 नवंबर और उत्तराखंड के हरिद्वार 6 दिसंबर में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों के दौरान कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होने की भी संभावना है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सीतापुर में कथित विवादित बयान के बाद मायावती ने आकाश को अपरिपक्व बताते हुए प्रचार से हटा दिया था।

अब लंबे समय बाद उनकी वापसी हुई है। माना जा रहा है कि आजाद समाज पार्टी कांशीराम की रैलियों का जवाब देने के लिए बसपा ने आकाश आनंद को फिर से मोर्चे पर उतारने की रणनीति बनाई है।

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। इसके मुताबिक आकाश आनंद की 28 अक्टूबर को बुलंदशहर के अनूपशहर 2 नवंबर को सहारनपुर के नकुड़, 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में जनसभा होगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।