‘तिरंगा यात्रा’ से ठीक पहले CJP चीफ अभिजीत दीपके हिरासत में
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभिजीत दीपके ‘तिरंगा यात्रा’ के लिए घर से निकले ही थे और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
दिल्ली पुलिस की एक टीम ने अभिजीत दीपके को पहले ही नोटिस जारी कर कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क के आसपास ‘तिरंगा यात्रा’ न निकालने का निर्देश दिया था।पुलिस का कहना था कि क्षेत्र में धारा 163 लागू है और इस आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी CJP द्वारा आयोजित ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए अभिजीत दीपके जैसे ही हाथ में तिरंगा लेकर और महात्मा गांधी की तस्वीर वाली टी शर्ट पहनकर घर से निकले, पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया और अपनी गाड़ी में ले गई।
इसे भी पढ़ें: मोहम्मद अली बने आयुष मलिक की कराई गई घर वापसी
इस दौरान सीजेपी समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी को रोकने का प्रयास भी किया। हालांकि समर्थकों का दावा है कि दीपके के हिरासत में लिए जाने के बावजूद कुछ कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस की ओर तिरंगा यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं।
कनॉट प्लेस के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च में शामिल होने के लिए घर से बाहर निकलते ही दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। इस दौरान धारा 163 का हवाला देने पर पुलिस और उनके बीच तीखी बहस भी हुई।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
