नेपाल में एंट्री के लिए अब काफी नहीं आधार कार्ड

नेपाल में एंट्री के लिए अब काफी नहीं आधार कार्ड

नेपाल जाने वाले नागरिकों के दस्तावेजों की जांच में सख्ती बढ़ा दी गई है, जिसके चलते अब केवल आधार कार्ड दिखाकर नेपाल में प्रवेश नहीं किया जा सकेगा

नई दिल्ली: भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित गौरीफंटा सीमा पर नेपाल जाने वाले नागरिकों के दस्तावेजों की जांच में सख्ती बढ़ा दी गई है, जिसके चलते अब केवल आधार कार्ड दिखाकर नेपाल में प्रवेश नहीं किया जा सकेगा।

नई गाइडलाइन के तहत नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी या भारतीय दूतावास द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र में से किसी एक को साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

नेपाल जाने वाले यात्रियों को नए गाइडलाइन अनुगमन करनी होगी

शुक्रवार से नई गाइडलाइन प्रभावी होने के बाद गौरीफंटा के त्रिनगर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में ऐसे यात्रियों की भीड़ लग गई, जिन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। केवल आधार कार्ड लेकर पहुंचे कई यात्रियों को सीमा पर ही रोककर वापस लौटा दिया गया।

सीमा पर तैनात एसएसबी (SSB) की सीजीडी काजल कुमारी ने स्पष्ट किया है कि नए दिशा-निर्देश लागू हो चुके हैं और वैध दस्तावेज न होने पर यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच नो-वीजा पॉलिसी संधि के तहत दोनों देशों के नागरिक बिना वीजा के एक-दूसरे के देश में आ-जा सकते हैं, लेकिन अब सुरक्षा और पहचान के नए नियमों के तहत यात्रियों के लिए वैध फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B