डूसू चुनाव पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, छात्र राजनीति में धनबल पर उठाए सवाल
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संयोजन अभिजीत दीपके ने चुनावों में भरिब पैसे के इस्तेमाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी डूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की हालिया जीत का जिक्र करते हुए दावा किया कि चुनाव प्रचार करने वाले लोग महंगी लग्जरी कारों से आते हैं। जो यह दिखाता है कि अब सामान्य छात्रों के लिए चुनाव लड़ना कितना मुश्किल हो चुका है।
DUSU चुनाव परिणाम
एबीवीपी ने शनिवार को हुए डूसी चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की। यह चुनाव सीजेपी के नेतृत्व में हुए हालिया जेन जी प्रदर्शनों के बाद आयोजित हुआ था।
कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) केंद्रीय पैनल की चारों सीटों में से कोई भी नहीं जीत सकी। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत दर्ज की।
डूसू चुनाव पर टिप्पणी करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि कॉलेज के इन चुनावों में सिर्फ और सिर्फ पैसे का बोलबाला रहता है।
उन्होंने छात्र राजनीति के बदलते स्तर पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में चुनाव प्रचार करने वाले छात्र नेता करोड़ों रुपये की ‘रॉल्स रॉयस’ जैसी महंगी लग्जरी गाड़ियों से आते हैं।
इसके अलावा वे ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कारों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे यह साफ है कि चुनावों में आम मुद्दों के बजाय पूरी तरह पैसे का असर दिखाई देता है।
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा है कि सरकार वैचारिक जुड़ाव वाले लोगों को बढ़ावा दे रही है।
इसे भी पढ़ें: आप सांसद संजय सिंह ने एसआईटी को सौंपे राम मंदिर जमीन घोटाले के सबूत, ऑडिट रिपोर्ट अनदेखी का भी हुआ खुलासा
उन्होंने वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति कुमुद शर्मा का उदाहरण देते हुए दावा किया कि उनके कार्यकाल में दलित और आदिवासी छात्रों पर फर्जी एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, जबकि एबीवीपी पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे विश्वविद्यालयों को आरएसएस की शाखा बनाने का रोडमैप बताया।
इसके साथ ही, दीपके ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया और आईआईटी बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या पर चिंता जताते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य परामर्श बेहद जरूरी है।
‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी नेता ने कहा कि “आदिवासी स्कूल ठीक करो” अभियान जारी रहेगा और इसे देशभर में विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैंने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों का दौरा किया है और गुजरात भी जाऊंगा, जिसके बारे में कोई मुझसे नहीं पूछ रहा है।”
चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस (TMC) का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज किए जाने पर अभिजीत दीपके ने बेहद तीखा तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अब सीधे तौर पर सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए और देश के सभी विपक्षी दलों को पूरी तरह खत्म करके उनके चुनाव चिह्न भी फ्रीज कर देने चाहिए।
दीपके ने तंज कसते हुए आगे कहा कि अब देश में ऐसी स्थिति बनाई जा रही है जहाँ भविष्य में सिर्फ एक ही पार्टी चुनाव लड़ेगी और वही पार्टी अकेले चुनाव जीतेगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
