TMC के बागी सांसदों के मामले को लेकर लोकसभा स्पीकर से मिले अभिषेक बनर्जी

TMC के बागी सांसदों के मामले को लेकर लोकसभा स्पीकर से मिले अभिषेक बनर्जी

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय की घोषणा के मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “TMC के 20 सांसद 3-4 दिन पहले स्पीकर से मिले थे और अपना अलग ग्रुप बनाने का दावा किया था।”

मीडिया के मुताबिक, “उन्होंने कहा है कि उनके साथ एक अलग ग्रुप जैसा बर्ताव किया जाए। फिर उनमें से 2-4 ने कुछ घंटों बाद NCPI में विलय होने का दावा किया, जिसके बारे में हममें से किसी ने नहीं सुना।”

उन्होंने कहा कि मैंने, TMC के लोकसभा नेता के तौर पर, 20 अलग-अलग अयोग्यता याचिकाएँ दायर की हैं। 10वीं अनुसूची उनके खिलाफ है, उन लोगों के खिलाफ है जो दावा करते हैं कि उन्होंने एक अलग ग्रुप बनाया है। अगर उनमें थोड़ी भी ईमानदारी है, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

इससे पहले तणमूल कांग्रेस के सांसद सॉगत राय ने कहा, “लोकसभा स्पीकर ने अभिषेक बनर्जी को बुलाया है हम उनके साथ जाएंगे, दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा होगी। आप उनसे (20 बागी TMC सांसद) पूछे वो TMC छोड़कर क्यों गए? बीजेपी लालच और डर दोनों दिखाती है।”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।