मुंबई: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडली बहिन योजना’ के तहत एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी न करने के कारण राज्य के लगभग 68 लाख लाभार्थियों के खाते बंद कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद योजना के सक्रिय खातों की संख्या 2.43 करोड़ से घटकर अब 1.75 करोड़ रह गई है।
हालांकि, सरकार ने उन महिलाओं को राहत दी है जो समय सीमा चूक गई थीं। प्रशासन ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इस विस्तार के बाद बड़ी संख्या में खाते पुनः सक्रिय हो सकते हैं।
कुल खाते: 2.43 करोड़
बंद हुए खाते: 68 लाख (ई-केवाईसी अधूरा होने के कारण)
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।