अच्छे दिन: मंहगी हुई चीनी की मिठास के बाद, आंसू निकालेगी प्याज

अच्छे दिन: मंहगी हुई चीनी की मिठास के बाद, आंसू निकालेगी प्याज

नई दिल्ली। देश में अचानक मंहगी हुई चीनी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे आम आदमी के लिए दूसरा संकट पैदा हो गया है। मंहगी चीनी के बाद प्याज ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि चीनी मिठास मंहगी होने के बाद अब प्याज आम आदमी को रुलायेगी।

बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है और उसे अच्छे दिन लाने का वादा याद दिलाया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल साइट एक्स पर एक समाचार पत्र की क्लिप साझा करते हुए सरकार से सवाल पूछे हैं।

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “मोदी सरकार के शासन में आज महंगाई आसमान छू रही है। एक तरफ बेरोजगारी है, दूसरी तरफ वर्षों से कार्यरत लोगों के रोजगार छूट रहे हैं। इस बीच महंगाई का बम लगातार फूट रहा है।”

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि चीनी के बाद अब प्याज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही है। महीनेभर में प्याज के दाम 76% तक बढ़ चुके हैं, राज्यों में थोक भाव दो गुने हो चुके हैं, और सरकार का बफर स्टॉक खाली पड़ा है। दूध, तेल, फल और राशन सब आम इंसान की पहुंच से बाहर हो रहे हैं।

जयराम रमेश ने मोदी सरकार से सवाल किया कि ‘अच्छे दिनों’ का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे?

बता दें कि चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की तरफ से आये आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चीनी मंहगी होने के पीछे एथेनॉल का उत्पादन नहीं है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि इथेनॉल बनाने के लिए गन्ने का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए चीनी का उत्पादन कम हुआ और रेट बढ़े। ऐसा कुछ नहीं हैं, विपक्ष के लगाए गएआरोप सरासर झूठे हैं।

उन्होंने दावा किया कि भारत में चीनी की कमी नहीं होगी क्योंकि देश में जरूरत से ज्यादा स्टॉक है। हालांकि, अल नीनो की कम बारिश और सूखे से दुनिया भर में गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।