खानपान निजी पंसद, जनगणना परिसीमन के पीछे छिप रही सरकार: पवन खेड़ा
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता ने अयोध्या में मछली भोज विवाद, महिला आरक्षण, एनएसए अजित डोभाल के चीन दौरे और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को रद्द करने के मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा। केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधाते हुए पवन खेड़ा ने सोमवार को दिल्ली में कई अहम मुद्दों उठाये।
अयोध्या में कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय के स्वागत के दौरान हुए मछली भोज पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि निषाद समाज की मेजबानी और खान-पान पर सवाल उठाना गलत है और यह तय करने वाले आरएसएस या कोई और कौन होते हैं कि लोग क्या खाएं या पहनें। इस बीच, कांग्रेस नेता उदित राज ने भी इस पर बयान देते हुए बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा।
रेवंत रेड्डी को नहीं मिली अमेरिका जाने की अनुमति
इसके अलावा, महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार से इसे मौजूदा सीटों पर तुरंत लागू करने की मांग की, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की भारत-चीन सीमा वार्ता पर उन्होंने कहा कि इस तंत्र को समाधान से सीमित करके सिर्फ सीमा प्रबंधन तकक सीमित कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में घमासान, नाराज दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को केंद्र सरकार से अमेरिका जाने की अनुमति नहीं मिली। सरकार ने कहा की यह दौर तय नियमो के अनुसार नहीं था। इस वजह से मुख्यमंत्री को अपना दौर रद्द करना पड़ा। इस बात पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला बहुत ही अजीब है। पवन खेड़ा ने मांग की है कि केंद्र सरकार को एक लिस्ट जारी करनी चाहिए। इस लिस्ट में यह साफ़ होना चाहिए की पिछले 12 सालो में बीजेपी के मुख्यमंत्री के कितने विदेशी दौरों पर विदेश मंत्रालय ने इस तरह की रोक की है। वे चाहते है की यह पूरी सूचि जनता के सामने लाई जाए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
