मोदी के जन्मदिन पर अखिलेश की बधाई, अयोध्या में सफाई अभियान
नई दिल्ली: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 वां जन्मदिन है इस खास मोके पर इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे देश में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के सम्मान में बीजेपी आज 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएँ
पीएम मोदी के जन्मदिन पर साफ-सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर अयोध्या के मशहूर लता मंगेशकर चौक पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक बड़ा सफाई अभियान चलाया गया।
इस स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या नगर निगम द्वारा किया गया था, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने मिलकर चौक और उसके आसपास के हिस्से की साफ-सफाई की।
अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर मेयर संग स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा-कार्य का सम्मान है। उन्होंने भगवान राम से पीएम की लंबी उम्र और देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम बृहस्पतिवार से 17 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान-2026’ शुरू करने जा रहा है। महापौर सुषमा खर्कवाल की बैठक में तय हुआ कि इस दौरान पूरे शहर में सफाई, श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
इसे भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में राजनितिक पोस्ट पर सोशल मीडिया क्रेटर्स पर हो सकता है जुर्माना
25 सितंबर से विशेष 200 घंटे का सफाई अभियान चलेगा। साथ ही पानी की टंकियों की सफाई, प्लास्टिक के खिलाफ अभियान और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर और स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी होंगी।
अखिलेश यादव का निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर निगम 17 अक्टूबर तक विशेष सफाई और जागरूकता अभियान चलाएगा।
इस खास मौके पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रियों की मौजूदगी में तीन लाख दीपक जलाए जाएंगे। इस भव्य आयोजन के कारण इसे तीन दिनों के लिए आम जनता के लिए बंद रखा गया है।
इसके अतिरिक्त, भाजपा महानगर इकाई अस्पतालों में मरीजों को फल बांटकर और रक्तदान शिविर लगाकर सेवा कार्य करेगी।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित अभियान के तहत 200 लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। झूलेलाल वाटिका में संगठन महामंत्री धर्मपाल दीप प्रज्वलित करेंगे।
जबकि सेंट्रल पार्क समर विहार में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहेंगे यूनिवर्सिटी में होने वाले रक्तदान शिविर में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी शामिल होंगे। इसके अलावा दस प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर भी दीपक जलाए जाएंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
