नदिया दौरे पर महुआ मोइत्रा का भारी विरोध: गाड़ी का घेराव कर फेंके गए अंडे, भाजपा पर फूटा गुस्सा
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की गाड़ी पर कुछ अज्ञात लोगो द्वारा अंडे फेकने और नारेबाजी करने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब वे तेहट्टा इलाके के दौरे पर थी जहां प्रदर्शनकारियों ने अचानक उनकी कार को चारो तरफ से घेर लिया।
इस हमले के बाद महुआ मोइत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस की तैनाती के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सुनियोजित तरीके से उन पर अंडे फेंके और हुड़दंग मचाया।
बैठक से निकलते ही महुआ मोइत्रा का भारी विरोध
नदिया जिले के तेहट्टा इलाके में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को पार्टी की एक बैठक से निकलते समय प्रदर्शनकारियों द्वारा काले झंडे दिखाने, “वापस जाओ” के नारे लगाने और पुलिस सुरक्षा तथा उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद उन पर अंडे फेंके जाने की घटना सामने आई है।
जिसके बाद महुआ ने ‘एक्स’ पर वीडियो और ‘फेसबुक’ पर लाइव के जरिए पुलिस की मौजूदगी में हुए इस हमले को उच्च न्यायालय की अवमानना बताते हुए आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए यह हरकत की और पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के बजाय उन्हें जबरन कार में बैठा दिया।
इसे भी पढ़ें: ब्रेकिंग: जिस इमारत में आग लगने से गई 15 लोगों की जान, उसे गिराने का आदेश
अंडों से हमले का पुराना इतिहास
तथा साथ ही उन्होंने उच्चतम न्यायालय की एक हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को धन्यवाद देते हुए पोस्ट किया कि उन्होंने अपनी आशंकाओं के अनुरूप इसका सामना उसी तरह किया जैसे कोई स्वतंत्रता सेनानी गोलियों का सामना करता है।
टीएमसी सांसद महुआ पर अंडो से हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी उन पर दो बार इसी तरह के हमले हो चुके है। पहली घटना 13 जून को हुई थी जब कृष्णनगर कोर्ट के बाहर पेशी के दौरान उन पर अंडे फेंके गए थे, और इसके बाद 1 जुलाई को कालीगंज में विधायक आवास के बाहर भी उन्हें इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था।
इन दोनों पिछली घटनाओ के लिए भी महुआ मोइत्रा ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को जिम्मेदार ठहराया था और इसे विरोधियो की सोची-समझी साजिश बताया था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
