अखिलेश-ममता की मुलाकात: सपा प्रमुख ने भाजपा की ‘सामंती सोच’ पर बोला हमला, दीदी को दिया खुला समर्थन

अखिलेश-ममता की मुलाकात: सपा प्रमुख ने भाजपा की ‘सामंती सोच’ पर बोला हमला, दीदी को दिया खुला समर्थन

कोलकाता: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और ममता बनर्जी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन जताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को ममता बनर्जी की लोकप्रियता और उनकी कार्यशैली बर्दाश्त नहीं हो रही है। उन्होंने भाजपा की मानसिकता को “सामंती” करार देते हुए कहा कि यही कारण है कि वे “दीदी” को निशाना बनाते रहते हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा कि दीदी आप हारे नहीं हैं। इस दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी वहां मौजूद थे, अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश का गले मिल कर स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा, भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा सामंती सोच की है, इनके संगी साथी लोग पुरुषवादी लोग हैं। यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, मैंने इस चुनाव को बहुत करीब से देखा। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ और भाजपा का जो रवैया था, वो हैरान करने वाला है। भाजपा ने बंगाल में जो किया, यूपी में उससे कम किया था। बंगाल में उसका ट्रायल किया गया।

भाजपा जिस तरह से काम करती है, उससे अराजकता फैलती है। चुनाव के बाद कहा गया कि सुरक्षाबलों की कई कंपनियां यहां रहेंगी। सिक्योरिटी संभालेंगी। अब वे कंपनियां कहां हैं? जब उत्तर प्रदेश में बाय इलेक्शन हुआ था तो फोर्सज को लगाकर लोगों का वोट रोका गया था। बंगाल में डेमोक्रेसी को डिस्ट्रॉय करने का रास्ता निकाला है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।