संस्थाएं बदनाम, क्योंकि राहुल गांधी की ‘लॉन्चिंग’ नाकाम: विपक्षी मार्च पर संबित पात्रा का तीखा प्रहार
नई दिल्ली: विपक्ष के मार्च पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले सेना ईवीएम और हिंदुओं को निशाना बनाता था और अब कुछ दिनों से चुनाव आयोग के पीछे पड़ा है।
पात्रा ने दावा किया कि दरअसल कांग्रेस राहुल गांधी को लॉन्च करने में बार-बार असफल हो रही है जिसके कारण विपक्ष अपनी खीझ मिटाने के लिए यह तरीका अपना रहा है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष देश में सत्ता परिवर्तन कर राहुल गांधी को बैठाने की प्रायोजित कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं पर हमले किए जा रहे हैं।
विपक्ष पर संबित पात्रा का बड़ा आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी को बार-बार चुनावी मैदान में उतारने लॉन्च करने की नाकाम कोशिशों के बाद अब विपक्ष देश में अशांति फैलाने पर उतारू हो गया है।
उन्होंने कहा कि अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश के लोकतंत्र को चोट पहुँचाने और अराजकता का माहौल बनाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद में गरजा प्रशासन का बुलडोजर: ट्रॉनिका सिटी में मजार जमींदोज
संबित पात्रा ने याद दिलाया कि विपक्ष ने समय-समय पर भारतीय सेना सुप्रीम कोर्ट, सरकारी विsambeet patraमान निर्माता कंपनी एचएएल HAL हिंदुओं और ईवीएम EVM पर झूठे लांछन लगाए हैं।
‘ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे हमारी मदद
उन्होंने आशंका जताई कि पिछले कई हफ्तों से लगातार चुनाव आयोग पर किए जा रहे तीखे हमलों के पीछे भी कांग्रेस की देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की एक गहरी साजिश है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हमारी मदद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि बुद्धि के देवता गणेश जी कर रहे हैं।
उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि भारत के लोग बहुत समझदार हैं। वे अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को वोट नहीं देना है बल्कि देश नहीं झुकने दूंगा’ कहने वाले नेतृत्व को चुनना है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
