बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दोबारा दी बड़ी जिम्मेदारी, फिर बने राष्ट्रीय संयोजक

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दोबारा दी बड़ी जिम्मेदारी, फिर बने राष्ट्रीय संयोजक

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने पिछले फैसले को बदलते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है। सोमवार को लिए गए इस निर्णय के तहत उन्हें फिर से बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। इस वापसी के साथ ही आकाश आनंद को पुरानी सभी जिम्मेदारियाँ वापस मिल गई गई और वे अब पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह सक्रीय भूमिका निभाएंगे।

सोमवार को ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि काफी सोच-विचार और पार्टी के अधिकांश लोगों की राय के बाद यह कदम उठाया गया है। मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने और आकाश के आचरण व कार्यशैली में आए सकारात्मक बदलाव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बसपा में बड़ा बदलाव

इस फैसले पर आकाश के पिता आनंद कुमार और भाई ईशान आनंद ने भी सहमति जताई है, जहां ईशान ने बिना किसी पद के भी पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करने की बात कही है। मायावती ने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और बहुजन समाज के हित के लिए उन्होंने परिवार के सदस्यों पर भी कड़े फैसले लिए हैं।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर इस संगठनात्मक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। मायावती ने उम्मीद जताई है कि अब संगठन सुचारू रूप से काम करेगा, हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि आगे का भविष्य आकाश आनंद के आचरण और कार्यशैली पर ही निर्भर करेगा। इससे पहले मायावती ने 20 सितंबर को पारिवारिक मामलों का हवाला देते हुए आकाश और दीपिका आनंद को पार्टी जिम्मेदारियों से दूर रखने और केवल ईशान आनंद को जिम्मेदारी देने की घोषणा की थी।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती का यह ताजा कदम उनके उस पुराने पारिवारिक फैसले के ठीक उलट है जिसमे उन्होंने सख्त रुख अपनाया था। कुछ समय पहले बसपा प्रमुख ने सार्वजानिक रूप से कहा था कि उनके भाई आनंद कुमार के बेटों, आकाश आनंद और ईशान आनंद को दल के भतीजे छोटे या बड़े किसी भी ओहदे पर नहीं रखा जाएगा और न ही उन्हें राजनीति करने की इजाजत होगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं