नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रकरण में कांग्रेस बड़ा एक्शन ले सकती है। फॉर्म 6 में किये गए बदलाव को लेकर सुप्रीमकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद अब कांग्रेस आक्रामक रुख अपना सकती है।
इसी क्रम में आज इंदिरा भवन में अचानक कांग्रेस के प्रभारियों और महासचिवों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, सचिन पायलट सहित कई राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी मौजूद थे।
कांग्रेस सूत्रों की माने तो ज्ञानेश कुमार मामले में कांग्रेस उनके इस्तीफे से कुछ भी कम स्वीकार करने को तैयार नहीं है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर हुए खुलासे पर बेहद गंभीरता से काम कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस मामले में सिर्फ विरोध प्रदर्शनों से बात नहीं बनेगी बल्कि इसको क़ानूनी जामा पहनाना पड़ेगा।
सूत्रों ने कहा कि वोट चोरी के पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस विपक्ष को एकजुट कर इस पर क़ानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है और इस दिशा में आज बातचीत भी हुई है।
सूत्रों ने बताया कि अगले दस दिन बेहद महत्वपूर्ण है। 8 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन में शामिल दल पार्लियामेंट तक मार्च करेंगे। इसके अलावा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन जारी रखे जायेंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।