मैनपुरी सीओ की मूंछों पर अखिलेश का तंज: ‘उसकी मूंछें छोटी थीं’

मैनपुरी सीओ की मूंछों पर अखिलेश का तंज: ‘उसकी मूंछें छोटी थीं’

लखनऊ: मैनपुरी के सीओ सिटी अशोक सिंह के वायरल वीडियो पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे सीओ के वीडियो को लेकर सवाल पूछा गया जिसमें वह मूंछों पर ताव देते हुए अखिलेश यादव का नाम ले रहे थे।

तो पूर्व मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि “उनकी मूंछें छोटी थीं”। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद सीओ अशोक सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके वीडियो को काट-छांटकर क्रॉप करके गलत तरीके से फैलाया गया है।

छात्रों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का अभियान

अखिलेश यादव ने नई पीढ़ी और छात्रों को पार्टी से जोड़ने के लिए समाजवादी छात्र सभा के छात्र जागरूकता अभियान का एलान किया। उन्होंने कहा कि छात्र सभा के कार्यकर्ता कॉलेजों और विश्वविद्यालयों यूनिवर्सिटी में जाएंगे। वे वहां छात्रों से बातचीत करेंगे और उन्हें समाजवादी सोच व विचारों से जोड़ने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की सोच नई होती है। इसलिए नई सोच और नई विचारधारा के साथ छात्रों के बीच जाने की जरूरत है। कैंपस में छात्रों से मिलने वाले सुझावों को समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने PDA को सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए कहा कि यह केवल राजनीति नहीं बल्कि प्रेम दया और अपनापन है। सपा लगातार पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों को साथ ला रही है।
उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा का संदेश ‘बंधु राष्ट्र’ बनाने का होगा। Gen-Z युवाओं के नए विचारों के साथ काम करते हुए, सरकार बनने पर छात्र संघों के ग्रुप बनाकर छात्रों को विदेश भेजा जाएगा ताकि वे वहां के स्टूडेंट यूनियन का काम समझ सकें।

अखिलेश का भाजपा पर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि नीला रंग एक सोच का रंग है और यह लोगों को जोड़ता है। उन्होंने जीन्स को अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले पहनावे के रूप में बताया। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग अक्सर रंगों से डरते हैं।

उन्होंने कुछ लोगों पर भगवान के नाम पर चढ़ावा और चंदा चोरी करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने ऐसे ढोंगी लोगों को ‘बहरूपिया’ भेष बदलने वाला कहा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।