कांग्रेस नेता प्रभात खांडे की पांचवी पुण्य तिथि पर कांग्रेसजनो ने किया स्मरण

कांग्रेस नेता प्रभात खांडे की पांचवी पुण्य तिथि पर कांग्रेसजनो ने किया स्मरण

अलीगढ़। कांग्रेस नेता प्रभात खांडे की पांचवी पुण्य तिथि पर आज कांग्रेसजनो ने उनका स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अलीगढ के रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रभात खांडे के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस कार्यक्रम श्रीमती अलका बंसल के नेतृत्व में तथा जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोंग्रेसजनो ने प्रभात खांडे का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें एक सच्चा कांग्रेसी बताया।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला महामंत्री कैलाश गौतम ने किया। उन्होंने प्रभात खांडे जी के जीवन, उनके विचारों और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अलका बंसल,. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर, जिला महामंत्री कैलाश गौतम, क्रितेश खांडे,विकास खांडे, गायत्री खांडे, सीता शर्मा, गुड्डू डांगा, आमिर मुंतज़िर, बॉबी गौतम, विशाल वर्मा, मुनीश खान, निखिल अग्रवाल, ब्रह्मानंद पीप्पल आदि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।