विरोध प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे सुनवाई

विरोध प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे सुनवाई

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को होने वाले आंदोलन को लेकर दिल्ली में मेट्रो सेवाओं और जनता से जुड़ी अन्य बुनियादी सुविधाओं पर लगी पाबंदियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक नई अर्जी दी गई है।

वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों कपिल सिब्बल गोपाल शंकरनारायणन और वृंदा ग्रोवर ने शीर्ष अदालत को बताया कि प्रशासन ने न केवल शांतिपूर्ण सभा करने के संवैधानिक अधिकार पर रोक लगा दी है बल्कि 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने जैसे फैसलों से आम नागरिकों के आने जाने की आजादी को भी पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

प्रदर्शन नागरिकों का अधिकार

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि अदालत दिल्ली हाईकोर्ट को इस मामले पर दोपहर 3 बजे सुनवाई करने का निर्देश दे सकती है।

सुनवाई के दौरान वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि एक नागरिक के रूप में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है।

इसलिए उन्होंने मामले की सुनवाई दोपहर 2 बजे करने और प्रदर्शन के आयोजक को पेश करने का अनुरोध किया। साथ ही, उन्होंने यह भी शिकायत की कि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ा आधिकारिक आदेश नहीं दिया जा रहा है।

वहीं, वकील गोपाल शंकरनारायणन ने मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द किए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका बुरा असर सिर्फ प्रदर्शनकारियों पर नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर के आम नागरिकों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में करीब 1 करोड़ 80 लाख लोग रहते हैं और उनमें से हर कोई विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने जा रहा है, इसलिए आवाजाही ठप होने से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।

ट्रेनें रद्द, मेट्रो स्टेशन बंद

जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि अदालत के सामने ऐसा दस्तावेज है जो कुछ सार्वजनिक सुविधाओं पर व्यापक प्रतिबंध की ओर संकेत करता है उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिक भी प्रभावित होते हैं।

जस्टिस बागची ने कहा कि एक तरफ प्रदर्शन करने वाले नागरिकों का अधिकार है तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें सार्वजनिक सुविधाओं का इस्तेमाल करना है।

दोनों के अधिकारों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। उन्होंने टिप्पणी की कि प्रशासन ने व्यापक प्रतिबंध लगाकर असंतुलन पैदा किया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।