1000 करोड़ के आबकारी आरोपों पर जीतू पटवारी हमलावर, सीएम को पत्र लिख मांगी एसआईटी जांच

1000 करोड़ के आबकारी आरोपों पर जीतू पटवारी हमलावर, सीएम को पत्र लिख मांगी एसआईटी जांच

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर नाइट क्लब, रेस्टोरेंट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कथित आबकारी घोटाले की एसआईटी से निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं, जिसकी गहराई से जांच होना बेहद जरूरी है।

1000 करोड़ के घोटाले पर SIT की मांग

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि नाइट क्लब, रेस्टोरेंट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े 1,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपी मोहित गोगिया द्वारा पूछताछ में पूर्व आईएएस अधिकारी सीपी रायचुरा और तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त टीपी रायचुरा पर वर्ष 2024-25 में शराब दुकानों के ठेके दिलाने के लिए 1 करोड़ रुपये लेने के खुलासे तथा भोपाल के कई कारोबारियों के वरिष्ठ नौकरशाहों व राजनेताओं से संबंध होने के गंभीर आरोपों की उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में स्वतंत्र एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से एक उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कथित तौर पर 50-50 लाख रूपये के संदिग्ध लेन-देन से जुड़े बैंक खातों और वित्तीय दस्तावेजों को तुरंत खंगालने की बात कही है। पटवारी ने मांग की है कि जांच के दौरान सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए और उन अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा हो जो इस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते है।

इसके आलावा, उन्होंने जांच की समय-सीमा और की गई कार्यवाई को सार्वजानिक करने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर क़ानूनी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार के इन गंभीर आरोपों पर सरकार की ईमानदारी केवल बयानों से नहीं बल्कि निष्पक्ष जांच से साबित होगी, क्योंकि राज्य की जनता को आश्वासन नहीं बल्कि सीधा जवाब चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं