अलीगढ में स्वाइन फ्लू के 19 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) के 19 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग और सर्विलांस टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा प्रभावित इलाकों में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
हाल ही में जिले से स्वाइन फ्लू (H1N1 इन्फ्लूएंजा) के 19 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। लगातार बढ़ रहे इन मामलों ने स्वास्थ्य प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते संक्रमण की रोकथाम के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।
लगातार बढ़ रहे इन मामलों ने स्वास्थ्य प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते संक्रमण की रोकथाम के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है और अस्पतालों में मरीजों के लिए 70 बेड आरक्षित किए गए हैं।
वहीं अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए फ्री आरटी-पीसीआर टेस्टिंग (Free RT-PCR Testing) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इसे भी पढ़ें: PM आवास के बाहर कांग्रेस का हंगामा, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस खतरनाक वायरस को लेकर लापरवाही न बरतें और पूरी सावधानी बरतें।
लक्षण: तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, अत्यधिक कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ होना स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
