राहुल पर FIR को लेकर खरगे का बीजेपी पर हमला, बोले कांग्रेस डरने वाली नहीं
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गाँधी के खिलाफ FIR दर्ज को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया है। कि दलितों और अन्य वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दे उठाने वाले राहुल गांधी को डराने और उनका मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है।
खरगे बोले-कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जातिगत एंगल को नकारा साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हिंदू समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी की FIR पर क्या बोले खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और संसद के भीतर तथा बाहर लगातार जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं।
उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, छात्रों, महिलाओं और दलितों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया है।
खरगे ने आरोप लगाया कि ऐसे नेता को एफआईआर के जरिए डराने या बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से भयभीत नहीं होगी।
खरगे ने साफ लफ्ज़ो में कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जितनी FIR दर्ज करनी है कर लो कांग्रेस उनका सामना करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर दलितों के हित में काम करने के कारण राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है तो ऐसी कोशिश सफल नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: अब चुपचाप इज़राइल-ईरान युद्ध का तमाशा देख रहे ट्रंप
अगस्त 2026 में हल्द्वानी में कांग्रेस की चुनावी रैली के बाद एक दक्षिणपंथी संगठन ने मैदान का ‘शुद्धिकरण’ किया था।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे दलितों का अपमान बताते हुए संसद में मुद्दा उठाया और सवाल किया कि क्या लोकतंत्र में ऐसी छुआछूत वाली प्रथा स्वीकार की जा सकती है।
राहुल गांधी पर FIR दर्ज की वजह
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ को राहुल गांधी ने ‘छुआछूत’ कहा था। इस पर वाल्मीकि समुदाय के अमित कुमार ने शिकायत की कि इस बयान से उनके समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया।
राहुल गांधी ने हल्द्वानी में मंच ‘शुद्धिकरण’ को छुआछूत का नया रूप बताया था। उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ बताते हुए आरोपियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
खरगे ने नड्डा को पत्र में क्या लिखा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि उन्होंने बुधवार को राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने संसद में सरकार के वादे को 30 दिन से ज़्यादा बीतने पर भी कोई कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि पत्र के जरिए उन्होंने राज्यसभा में सामने आए पूरे घटनाक्रम की जानकारी नड्डा के संज्ञान में लाई है। अब वह उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
