अलीगढ़ के टप्पल में पुरानी रंजिश और चेक बाउंस विवाद के चलते एक युवक पर स्कूटी से लौटते समय कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामला दर्ज कर सुरक्षा की गुहार लगाई है
अलीगढ़। थाना टप्पल क्षेत्र के होली वाला मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने थाना टप्पल में शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया है कि 14 जुलाई 2026 को उसका बेटा विशाल उर्फ अनिकेत स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
शिकायत के अनुसार, मारपीट में युवक के सिर, हाथ, कमर, पैर, कोहनी और घुटने में चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद युवक की जान बच सकी। सूचना पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से एक चेक बाउंस का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसके चलते पुरानी रंजिश चली आ रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं