अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट से मांगी माफी, गुस्से में कही बात पर जताया अफसोस

अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट से मांगी माफी, गुस्से में कही बात पर जताया अफसोस

मुंबई: म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने एक्ट्रेस फरहाना भट्ट के साथ अपने रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी है। ‘बिग बॉस 19’ के बाद दोनों ने ‘यहीं गुजार दूं’ म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया था। अब अमाल ने फरहाना पर किए गए अपने पिछले कमेंट के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

अमाल ने माफी मांगते हुए लिखा

एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट शेयर करके अमाल ने माना कि फरहाना को लेकर उनका बयान गलत था। उन्होंने लिखा, “मैंने गुस्से में एक गलत बात बोल दी थी कि ‘तुम्हें 100 पुरुषों के साथ जोड़ा जाएगा’, जो कि बिल्कुल बकवास थी।

इससे तुम्हारे नाम और सम्मान को ठेस पहुंची, जिसका मुझे सच में बहुत पछतावा है।” अमाल ने यह भी साफ किया कि कुछ फैंस के गलत बर्ताव के लिए वे फरहाना को जिम्मेदार नहीं मानते।

क्यों दिया था विवादित बयान

अमाल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वह पुराना पोस्ट एक्ट्रेस के कुछ फैंस द्वारा महीनों से लगातार परेशान किए जाने, अपमानित करने और धमकियां मिलने के बाद गुस्से में लिखा था।

रोमांस की खबरें झूठी

अमाल ने फरहाना के साथ अफेयर की खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने साफ किया कि म्यूजिक वीडियो के बाद वे दोनों कभी नहीं मिले। काम में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण उनकी दोबारा मुलाकात की प्लानिंग कभी पूरी ही नहीं हो पाई।
बिग बॉस का सफर खत्म

एक दूसरे ट्वीट में अमाल ने फरहाना और ‘बिग बॉस 19’ के बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को आगे के लिए शुभकामनाएं (ऑल द बेस्ट) दीं। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी कड़वाहट या नाराजगी के इस रिश्ते और बिग बॉस के चैप्टर को हमेशा के लिए खत्म कर रहे हैं। अमाल ने साफ कर दिया कि ‘बिग बॉस 19’ को लेकर यह उनका आखिरी पोस्ट था और अब वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।