नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि भारत, म्यांमार और बांग्लादेश में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल को खत्म करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है और 1,424 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।
तथा शाह ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि देश तब तक कड़ा प्रहार जारी रखेगा जब तक इन ड्रग कार्टेल का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।
गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, इस विशेष अभियान में 100 करोड़ रुपये के बड़े हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है और करीब 18 करोड़ रुपये की संपत्ति सहित 500 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय गिरोह भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं के ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ का इस्तेमाल कर नशीले पदार्थों की तस्करी करता था।
शाह ने 23 अक्टूबर को हुई इस कामयाब छापेमारी के लिए केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों की पुलिस टीम की तारीफ की। उन्होंने दोहराया कि सरकार वर्ष 2029 तक देश से हर ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह उखाड़ फेंकने के अपने लक्ष्य पर मजबूती से आगे बढ़ रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं