“सस्ता है इसलिए आए!” स्पाइसजेट स्टाफ की टिप्पणी पर भड़के यात्री, एयरपोर्ट पर भारी हंगामा
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइन के स्टाफ और यात्रियों के बीच जबरदस्त हंगामा और तीखी बहस होने का मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, सफर में हो रही दिक्कतों से परेशान यात्री एयरलाइन कर्मचारियों पर अपना गुस्सा निकालते हुए ‘शेम ऑन स्पाइसजेट’ के नारे लगा रहे हैं। इस विवाद के दौरान स्थिति को संभालने के लिए मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान भी तैनात नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के काउंटर के पास यात्रियों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है, जिसमें एक कर्मचारी द्वारा यह कहे जाने पर कि “स्पाइसजेट सस्ता है, इसीलिए आए हो आप”, यात्रियों का गुस्सा और भड़क गया।
इसे भी पढ़ें: MVA का CJP आंदोलन को समर्थन: उद्धव का हमला, 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद
उन्होंने ‘शेम ऑन स्पाइसजेट’ के नारे लगाते हुए कर्मचारियों की तनख्वाह को लेकर भी टिप्पणियां कीं, हालांकि इस बात की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि यह विवाद किस कारण से शुरू हुआ था और इस पर अभी तक एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यात्रियों और स्पाइसजेट स्टाफ के बीच टकराव का यह कोई पहला मामला नहीं है, क्योंकि कुछ ही दिनों पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर भी ऐसा ही एक गंभीर विवाद सामने आया था। उस दौरान भी उड़ान में गड़बड़ियों से नाराज मुसाफिरों की एयरलाइन कर्मियों के साथ तीखी बहस हुई थी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
