सिनेमा का एक युग खत्म: नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों ने जताया गहरा शोक

सिनेमा का एक युग खत्म: नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों ने जताया गहरा शोक

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह गोवा स्थित अपने घर पर अचानक आए तेज दिल के दौरे कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 वर्षीय मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया, जिससे राजनीतिक जगत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

उन्हें बेहोशी की हालत में तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था जहाँ विभाग प्रमुख डॉ. शेखर सालकर की देखरेख में डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर CPR दिया। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नाना पाटेकर के इस तरह अचानक चले जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश की कई बड़ी हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया है।

दिग्गज अभिनेता और पद्म श्री नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके दमदार जोश, बेबाक विचारों और सिनेमा जगत में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने करीबी मित्र और ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए किसानों व सूखे पीड़ितों की मदद करने वाले नाना पाटेकर के सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, एचडी कुमारस्वामी, सीआर पाटिल, एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार, रोहित पवार और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘प्रहार’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय और सादगी भरे व्यक्तित्व को याद करते हुए गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का शोक

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से पूरा देश स्तब्ध है, जिस पर केंद्रीय मंत्रियों ने गहरा शोक जताया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि नाना पाटेकर सिर्फ एक कमाल के अभिनेता और थियेटर के बड़े नाम ही नहीं थे, बल्कि एक बेहद संवेदनशील समाजसेवी भी थे।

उन्होंने फिल्मों में अपनी जानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर अपनी कभी न मिटने वाली पहचान बनाई है। समाज के प्रति उनका लगाव और दूसरों की मदद करने का जज्बा हमेशा लोगों को अच्छी सीख देता रहेगा।

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार ने उनके निधन को पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा झटका बताया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर हर तरह के किरदारों को पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ जीने वाले एक बेजोड़ कलाकार थे। ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’ और ‘नटसम्राट’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में उनके बेमिसाल अभिनय को लोग कभी नहीं भूल पाएंगे


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।