धनराज नथवानी द्वारा पीएम मोदी की तारीफ पर AIMIM ने उठाए सवाल
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी ने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा की है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी के सफर को शानदार बताते हुए लिखा कि साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक उनका राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण अटूट विश्वास और दृढ़ता हमेशा एक जैसी रही है।
नथवानी ने इस यात्रा को ‘सेवा का संकल्प’ और राष्ट्रीय कर्तव्य की स्थायी भावना से प्रेरित बताया है। उत्तर प्रदेश से सपा प्रत्याशी का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है
धनराज की पोस्ट पर AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान का तीखा हमला
धनराज नथवानी की सोशल मीडिया पोस्ट पर कि प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा के 25 साल पूरे होने पर उन्हें राष्ट्रीय कर्तव्य और सेवा के संकल्प के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं एआईएमआईएम AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को टैग करते हुए सवाल किया है कि क्या वे भी अपनी राज्यसभा सीट की तरह वक्फ यूसीसी UCC और सीएए CAA जैसे मुसलमानों के खिलाफ कानून बनाने वाली मोदी सरकार का ऐसा ही महिमा मंडन करते हैं और क्या वे भी मोदी के इन 25 सालों को सेवा का संकल्प मानते हैं।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन: संतो की दावेदारी क्यों पड़ी कमजोर
मुजफ्फरनगर में ‘गुजरात मॉडल’ का आरोप
शादाब ने सपा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उन्होंने पीएम मोदी से प्रभावित होकर ही मुजफ्फरनगर में गुजरात मॉडल लागू करवाया था।
उन्होंने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान अब जवाब मांग रहा है कि मुसलमानों के वोटों के दम पर जीतने वाले नेता क्या अब भाजपा के साथ अंदरूनी समझौता कर चुके हैं।
शादाब ने चेतावनी भरे लहजे में आगे लिखा कि अगर इस बात का साफ जवाब नहीं दिया गया, तो साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यहाँ का मुस्लिम समाज अपने तरीके से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
