वोटर लिस्ट विवाद: फ्रीडम पार्क में जुटेंगे ध्रुव राठी और प्रकाश राज, बाद में अनोखा ‘चप्पल प्रदर्शन’
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में आज गुरुवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ एक अनोखी जान-अदालत (‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’) लग रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता प्रकाश राज शामिल हो रहे है।
इस आयोजन में पूरे कर्नाटक से वे लोग पहुंचे है जिनके नाम वोटर लिस्ट से कथित तौर पर हटा दिए गए हैं। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक ‘चप्पल प्रदर्शन’ भी किया जाएगा।
प्रकाश राज ने लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई बताते हुए नागरिकों से 8 अक्टूबर को कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है, जिसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी कर इसमें शामिल होने का ऐलान किया है।
इसे भी पढ़ें: CJP-सरकार में बातचीत: जेपी नड्डा से मिलेंगे पार्टी नेता
वहीं, सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने भी 6 अक्टूबर को एक्स पर जानकारी दी थी कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे उन कन्नड़ नागरिकों से मुलाकात करेंगे, जिनका आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए थे।
सीजेपी नेता आशुतोष रांका के अनुसार, जनता की अदालत में लोगों से संवाद करने के बाद महिलाओ के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए एक विशेष ‘चप्पल प्रदर्शन’ आयोजित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके समर्थन में मजबूती से अपनी आवाज उठाना है, ताकि उनके मान-सम्मान को लेकर व्यवस्था पर दबाव बनाया जा सके।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
