राहुल गांधी के साथ अपनी गिरफ्तारी पर बोले सागर सिंह तोमर, “जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन’

राहुल गांधी के साथ अपनी गिरफ्तारी पर बोले सागर सिंह तोमर, “जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन’

अलीगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण SIR और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ सागर सिंह तोमर ने भी गिरफ्तारी दी।

अलीगढ़ से अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर और कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर के साथ प्रदेश OBC विभाग के महासचिव गौरव चौधरी, मोहम्मद शाहिद गोविंद चौधरी दुष्यंत चौधरी गंभीरपुर विनय बघेल आशीष कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस्तीफा जरूरी

दिल्ली में विपक्षी नेताओं द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

इस अवसर पर सागर सिंह तोमर ने कहा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, हमारा विरोध जारी रहेगा। यह लड़ाई देश की सबसे पवित्र चीज लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी और अमित शाह चाहे जो कर लें, लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

हम राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे और किसी भी दबाव से पीछे नहीं हटेंगे।”

अधिकारों की रक्षा के लिए गिरफ्तारी

सागर सिंह तोमर ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी के साथ गिरफ्तारी देना उनके लिए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संघर्ष का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे सवालों पर लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।