अरविंद अकेला कल्लू के नए अंदाज़ ने मचाई धूम, ‘राउंड राउंड’ को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार
पटना: वाराणसी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान भोजपुरी संगीत जगत को एक नई सौगात मिली, जब पा रा म्यूजिक ने अपने नए भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ का शानदार शुभारंभ किया।
इस नई पहल का आगाज़ भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की आवाज़ में रिलीज़ हुए गीत ‘राउंड राउंड’ से हुआ।
रिलीज़ के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है तथा दर्शकों का जबरदस्त प्रतिसाद प्राप्त कर रहा है।

‘राउंड राउंड’ में अरविंद अकेला कल्लू का बिल्कुल नया और स्टाइलिश अंदाज़ देखने को मिल रहा है।
दमदार संगीत, आकर्षक लोकेशन, भव्य फिल्मांकन और कल्लू की ऊर्जावान प्रस्तुति ने इस गीत को खास बना दिया है।
गीत में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है।
वहीं शिल्पी राज की आवाज़ ने गीत में चार चांद लगा दिए हैं। म्यूजिक वीडियो में एंजेल लिज़ा की ग्लैमरस मौजूदगी भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है।

गीत की सफलता पर खुशी जताते हुए अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि ‘राउंड राउंड’ पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर गीत है, जिसे हर वर्ग के श्रोता पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि भोजपुरी संगीत अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और ऐसे गीतों के माध्यम से इसे और मजबूती मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर हाईकोर्ट पहुंची TMC
वहीं शिल्पी राज ने भी विश्वास जताया कि यह गीत शादी, पार्टी और उत्सवों की पहली पसंद बनने वाला है।
रिलीज़ के कुछ ही समय में गीत को मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ा दिया है।

पारा म्यूजिक की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा कि ‘भोजपुरी धूम’ का उद्देश्य भोजपुरी दर्शकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला और मौलिक कंटेंट उपलब्ध कराना है।
वहीं सह-संस्थापक पवन सूद ने इसे भोजपुरी संगीत उद्योग में दीर्घकालिक निवेश और रचनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
गीत के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं, संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है तथा वीडियो का निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है।
पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि ‘राउंड राउंड’ को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उसे देखते हुए यह गीत आने वाले दिनों में भोजपुरी संगीत जगत का बड़ा हिट साबित हो सकता है।
(टीम रंजन भोजपुरी)
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
