पवन मनोचा का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत, नवीन धवन बंटी रहे आयोजक

पवन मनोचा का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत, नवीन धवन बंटी रहे आयोजक

लखनऊ व्यापार मंडल के निर्विरोध निर्वाचित वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा का समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जहां व्यापारिक एकता और समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया

 

लखनऊ: व्यापार मंडल के निर्विरोध निर्वाचित प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा का कल समाजवादी साथियों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
इसका आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन धवन बंटी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने पवन मनोचा को निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई दी और व्यापारी संगठनों के बीच समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम तथा अखिलेश यादव के संदेश को घर-घर पहुंचाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने व्यापारी हितों का सदैव संरक्षण किया है।पवन मनोचा ने बताया कि लखनऊ व्यापार मंडल से लखनऊ के 300 बाजारों के संगठन जुड़े हैं। मंडल का हर तीन वर्ष में चुनाव होता है।

इस वर्ष सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।इस अवसर पर सर्वश्री जूही सिंह, मलिहाबाद विधान सभा के प्रत्याशी रहे सोनू कनौजिया, लखनऊ उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी रही पूजा शुक्ला, अतहर हुसैन, अनुराग मिश्र, आमिर, मधुकर त्रिवेदी, कार्तिकेय प्रताप सिंह,

अवनीश यादव, कुश अरोड़ा, रूबल सिंह, संतोष रावत, सचिन चड्ढ़ा, गजेन्द्र उपाध्याय, दीपक, आदर्श सिंह एडवोकेट, इमरान, दीपक कुमार, आमिर तस्लीम, माज़ खान आदि शामिल रहे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।