कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर असम पुलिस का छापा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर असम पुलिस का छापा

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर असम पुलिस ने दविश दी है। पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के तीन पासपोर्ट को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया था।

पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची असम पुलिस के साथ कुछ दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे हैं। गौरतलब है कि पवन खेड़ा द्वारा किये गए खुलासे के बाद मुख्यमंत्री हिंमता बिस्वा की पत्नी तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए प्रेस कांफ्रेस में पेश किये गए सबूतों को फर्जी बताया गया है।

हालांकि जब असम पुलिस पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची तो वे मौजूद नहीं थे, बताया गया कि वे हैदराबाद के लिए सुबह ही प्रस्थान कर गए हैं। पवन खेड़ा के घर पुलिस पहुंचने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, “पवन खेड़ा घर से भाग गए। कल तक कह रहे थे कि मुझे गिरफ़्तार कर। अब पुलिस उनके घर पहुंची है तो वो हैदराबाद भाग गए।”

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि “एफ़आईआर करने दो, कौन डरता है। जो होगा, हम उसका सामना करेंगे, उन्होंने कहा, “हमने गिरफ़्तार करने वाले बहुत देखे हैं। हम ईडी, सीबीआई से नहीं डरे, गिरफ्तारी से क्या डरेंगे।”

खबर लिखे जाने तक कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सम्भवतः वे मीडिया के समक्ष शाम तक अपना पक्ष रखेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।