प्रियंका गांधी के नाम पर ठगी की कोशिश, कांग्रेस MLA से मंत्री बनाने के बदले मांगे 3 करोड़
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर एक फर्जी कॉलर ने कांग्रेस विधायक से मंत्री पद दिलाने के बदले 3 करोड़ रुपये की मांग की, जिसे तुरंत भांपते हुए विधायक ने कोझिकोड साइबर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के दफ्तर के नाम पर विधायकों को ठगने की कोशिश का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक फर्जी कॉलर ने कांग्रेस विधायक को फोन करके राज्य कैबिनेट में मंत्री पद दिलाने के बदले 3 करोड़ रुपये की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, अलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन को एक दिल्ली के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी के दफ्तर का स्टाफ बताया।
इसे भी पढ़ें: किसी दल से गठबंधन नहीं करेंगी मायावती, 3 राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा
कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह विधायक को राज्य कैबिनेट में मंत्री बनवा सकता है। विधायक विद्या बालकृष्णन ने बताया कि उन्हें तुरंत समझ आ गया था कि यह एक फर्जी कॉल था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विधायक की शिकायत पर कोझिकोड साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। इस फ्रॉड को लेकर प्रियंका गांधी के निजी सचिव राजकुमार ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जांच में यह भी सामने आया है कि राज्य के दो और सांसदों को इसी तरह के फर्जी फोन आए हैं। सांसद शफी परम्बिल और डीन कुरियाकोस ने भी पुष्टि की है कि उन्हें भी इसी तरह के कॉल मिले थे। फिलहाल पुलिस उस नंबर और कॉलर की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
