सपा-कांग्रेस में सीटों की जंग: 181 सीटों की लिस्ट पर अखिलेश ने दिया 36 सीटों का शुरुआती प्रस्ताव
उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच खींचतान काफी बढ़ गई है। कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की एक लंबी सूची सौंपी है, लेकिन सपा ने कांग्रेस के पिछले चुनावी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें केवल 36 सीटों का शुरुआती प्रस्ताव दिया है।
स्थिति और पेचीदा तब हो गई है, जब कांग्रेस द्वारा मांगी गई 181 सीटों में से करीब दो दर्जन ऐसी सीटें शामिल हैं, जिन पर वर्तमान में समाजवादी पार्टी के अपने विधायक काबिज हैं। पिछले 2022 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो कांग्रेस केवल 46 सीटों पर ही 20 हजार से अधिक वोट हासिल कर पाई थी, जबकि 330 सीटों पर उसे 5 हजार से भी कम मत मिले थे।
36 सीटों पर सिमटी कांग्रेस की दावेदारी
इन 46 सीटों में से भी 10 सीटें ऐसी हैं जहां समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। यही कारण है कि सपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि पिछले प्रदर्शन के आधार पर कांग्रेस की वास्तविक दावेदारी ज्यादा से ज्यादा 36 सीटों पर ही बनती है। इस बीच, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही आधिकारिक बातचीत शुरू होने जा रही है।
इसे भी पढ़ें: हरदोई में बवाल, SDM पर पथराव, सिर फोड़ा
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है, जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में 43 सीटें जीतने के बाद उत्साहित कांग्रेस अवध और पूर्वांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 150 से 170 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस 330 सीटों पर 5 हजार वोट भी हासिल नहीं कर पाई थी और उसका वोट प्रतिशत महज 2.39 फीसदी (2 सीटें) रहा था, जबकि सपा ने 32.76 फीसदी वोटों के साथ 111 सीटें जीती थीं।
इस चुनावी गणित और बिहार चुनाव के अनुभवों को देखते हुए सपा कांग्रेस को अधिकतम 50 से 70 सीटें ही देने के पक्ष में नजर आ रही है, क्योंकि 5 हजार से अधिक वोट वाली कांग्रेस की 73 सीटों में से भी 16 सीटों पर सपा के मौजूदा विधायक काबिज हैं, जिससे कांग्रेस का वास्तविक दावा घटकर केवल 57 सीटों पर सिमटता दिख रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
