लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और जवाबदेही जरूरी: नई शिक्षा नीति पर बोले मुरली मनोहर जोशी
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने नई शिक्षा नीति और मुख्य चुनाव आयुक्त CEC के खिलाफ विपक्ष के चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अपनी बात कही है।
नई शिक्षा नीति को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इतनी जल्दी किसी फैसले पर पहुँचना ठीक नहीं होगा क्योंकि इसे लागू हुए अभी बहुत कम समय हुआ है।
इसकी प्रक्रिया अभी भी चल रही है इसलिए इसके फायदों या कमियों को लेकर अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि यह तो बस एक शुरुआत है और इसके असली नतीजे आने वाले समय में ही दिखाई देंगे।
विपक्ष के हंगामे पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के चल रहे प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग के बीच वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि लोकतंत्र की असली मजबूती निष्पक्ष चुनाव जवाबदेह सरकार और पारदर्शी व्यवस्था में है और विपक्ष को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
अब्राहम लिंकन की परिभाषा का हवाला देते हुए जोशी ने इस बात पर जोर दिया कि देश का पूरा शासनतंत्र संविधान के दायरे में चलना चाहिए और यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता है तो उसकी जांच का जिम्मा सुप्रीम कोर्ट का है साथ ही विपक्ष के पास भी एक ठोस विकल्प और योजना होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
बता दें कि विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका इस्तीफा मांग रहे हैं।
8 अक्टूबर को भी प्रदर्शन
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों INDIA ब्लॉकके नेताओं का दिल्ली में मार्च और विरोध प्रदर्शन आज 8 अक्टूबर को भी लगातार जारी रहा जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग फिर उठाई गई।
इससे पहले जब विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया।
इस दौरान तीखी बहस और धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य बड़े विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। विपक्ष का कहना है कि वे अपनी इस मांग को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
