नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, पीड़ित साहिब सिंह ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और मामले की स्वतंत्र जांच के लिए अदालत में अर्जी लगाई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली सरकार, पुलिस और संबंधित मंत्री को आधिकारिक नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है ।
27 सितंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। साहिब सिंह ने दावा किया था कि निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें थप्पड़ मारा। साहिब सिंह ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
इस थप्पड़ कांड विवाद में घिरे प्रवेश वर्मा ने 27 सितंबर को ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की थी। लगभग तीन मिनट के इस वीडियो में उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि मौके पर उनके परिवार के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था । उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि परिवार को सरेआम गाली दिए जाने के बाद ही विवाद बढ़ा था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं