विपक्ष के चौतरफा घेराव के बाद बढ़ा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का सुरक्षा घेरा
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के बढ़ते आक्रोश और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए उनकी सुरक्षा को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। ज्ञानेश कुमार के पास पहले से ही जेड प्लस (Z+) सुरक्षा घेरा मौजूद है, लेकिन खुफिया इनपुट और विपक्ष के आज होने वाले प्रदर्शन के कारण उनके सुरक्षा दस्ते में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को शामिल किया गया है।
आगरा में प्रदर्शन के बाद बढ़ा सुरक्षा घेरा
मुख्य चुनाव आयुक्त की व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ दिल्ली में उनके सरकारी आवास और निर्वाचन आयोग (ECI) कार्यालय परिसर के चारों तरफ भी भारी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बालो की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को रोका जा सके।
दिल्ली और आगरा में ज्ञानेश कुमार के आवास के पास हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद अधिकारियों द्वारा खतरे का दोबारा आकलन किए जाने पर उनकी जेड प्लस सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है। यह कदम कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आगरा स्थित उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने, नारेबाजी करने और मुख्य द्वार तथा दीवार पर स्प्रे पेंट से नारे लिखने की घटना के बाद उठाया गया है।
इसे भी पढ़ें: एक्सप्रेसवे विवाद: “सैफई परिवार जमीन ‘खाने’ में अनुभवी, राजभर ने अखिलेश को घेरा”
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है, जिसमें निर्वाचन सदन में सीआईएसएफ के साथ-साथ आरएएफ, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।
जबकि उनके घर के पास 24 घंटे पुलिस पहरा रहेगा। संभावित खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि पिछले तीन दिनों से इंडिया गठबंधन के नेता उनके खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी सिलसिले में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगे ने विपक्षी सांसदों को दोपहर के भोजन पर भी बुलाया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
