बिग बॉस 20: करण वाही का बड़ा खुलासा, ‘वाइल्ड कार्ड’ में बताया सच
मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चल रही खबरों पर टीवी एक्टर करण वाही ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह बताया है।
सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान करण ने साफ किया कि उनके द्वारा पहले किए गए वाइल्ड कार्ड के जिक्र का मतलब रियलिटी शो नहीं बल्कि उनका पसंदीदा कार्ड गेम UNO था।
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस सीजन में शामिल होने की सभी खबरों को उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
करण वाही ने बिग बॉस 20 में जाने की खबरों पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे शो की नहीं बल्कि अपने पसंदीदा कार्ड गेम UNO के वाइल्ड कार्ड की बात कर रहे थे।
उन्होंने फैंस से मजाक में कहा कि आप लोग भी जिंदगी में चिल नहीं करते और हर बात का कोई दूसरा मतलब निकाल लेते हैं।
नहीं जा रहे बिग बॉस करण वाही
उन्होंने साफ किया कि वे बिग बॉस में नहीं जा रहे हैं। कम से कम इस साल तो नहीं। बता दें कि अभिनेता की यह प्रतिक्रिया उन अफवाहों के बीच आई है कि वे बिग बॉस 20 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर शिकंजा: हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक एजेंसियों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
कुछ दर्शकों के बीच इन अफवाहों को इसलिए भी हवा मिली, क्योंकि उदिति सिंह, जो कथित तौर पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रही हैं अभी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हैं।
अदिति सिंह का खुलासा
बिग बॉस 20 के घर में आदिति सिंह अपने पुराने रिश्ते को याद कर कर भावुक हो गई हलाकि इस पर करण वाही की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
घर के अंदर अदिति ने साथी कंटेंस्टेट माही विज काज़ी तौकीर और अमन गांधी से दिल की बात साझा करते हुए कहा कि यदि वह शख्स शो में आता भी है, तो उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
दूसरी ओर आज रात प्रसारित होने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के साथ मंच साझा करने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और जयदीप अहलावत अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का प्रमोशन करने पहुंच रहे हैं जहां उनके साथ हुंकार फिल्म की स्टारकास्ट भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
