बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन की तैयारी में जुटी बीजेपी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा सदस्य होने के बाद मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे का रास्ता साफ़ हो गया है। राज्य में नीतीश कुमार के स्थान पर नया मुख्यमंत्री तय करने की कवायद शुरू हो गई है।
अब लगभग यह तय माना जा रहा है कि बिहार में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। बीजेपी से मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने आब्जर्वर नियुक्त किया है।
माना जा रहा है कि बीजेपी से मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए शिवराज सिंह चौहान जल्द ही बिहार बीजेपी के विधायकों तथा सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
बिहार में नए मुख्यमंत्री के लिए बीजेपी से कई नाम सामने आये हैं लेकिन सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय के नाम टॉप पर बताये जा रहे हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर बीजेपी ने किसी का नाम घोषित नहीं किया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्ही दो नामो में से कोई एक राज्य का न्य मुख्यमंत्री होगा।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का वार, दोहराईं 3 मांगें
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु श्री @ChouhanShivraj, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। pic.twitter.com/EzDE0GmEax
— BJP (@BJP4India) April 12, 2026
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
