महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श और विचार सदैव हमे प्रेरित करते रहेंगे: सागर

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श और विचार सदैव हमे प्रेरित करते रहेंगे: सागर

अलीगढ। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने महात्मा ज्योतिबा फुले तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सागर सिंह तोमर ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले ने शोषितों ,बंचितों, किसानो और महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया और ब्राह्मण जनित जातीय व्यवस्था,वर्णवाद ,भेदभाव, ऊंच-नीच वाल विवाह सती प्रथा तथा अंधविश्वास और कुरीतियों का दृणता के साथ विरोध किया। उनकी जन्म जयंती पर मैं अपना सिर झुकाकर महात्मा ज्योतिबा फुले जी को कोटि कोटि नमन करता हूं।

सागर सिंह तोमर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन बहुजनों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और देश को समता और न्याय का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श और विचार सदैव हमें सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।